पांडिचेरी प्रीमियर लीग में रणजी खिलाड़ी रवि का चयन
फिरोजाबाद, जुलाई 6 -- शहर के व्यापारी नेता के पुत्र एवं रणजी खिलाड़ी रवि यादव ने क्रिकेट जगत में एक और उपलब्धि हासिल की हैं। उनका चयन पांडिचेरी प्रीमियर लीग के लिए हुआ है। बाएं हाथ के मीडियम पेस ऑलराउंडर को सात से 26 जुलाई तक सिचेम स्टेडियम (थुथिपेट) में होने वाले पीपीएल टूर्नामेंट में प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित पांडिचेरी प्रीमियर लीग के लिए ऑक्शन एवं ड्राफ्ट प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लीक के तीसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों का चयन किया है। इसमें जलेसर रोड टापाकला निवासी व्यापारी नेता रमाशंकर यादव के बड़े पुत्र एवं रणजी खिलाड़ी रवि यादव को भी अवसर दिया गया है। 7 जुलाई से 26 जुलाई तक पांडिचेरी के सिचेम स्टेडियम (थुथिपेट) में टूर्नामेंट खेला जाएगा। बाएं हाथ के मीडियम पेस ऑलराउंडर रवि यादव के चयन से जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.