नई दिल्ली, अगस्त 25 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर स्थित अंडरपास में हर बारिश के मौसम में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान होने जा रहा है। एनएच-9 और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) के नीचे पटपड़गंज रोड पर बने इस अंडरपास में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए एनएचएआई ने ड्रेन बनाने काम शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार, अभी तक इस अंडरपास से पानी निकालने के लिए पंप लगाने पड़ते हैं। बारिश के दौरान इन पंपों की मदद से लगातार पानी निकाला जाता है, तब जाकर इससे वाहनों की आवाजाही हो पाती है। इस तात्कालिक व्यवस्था से न सिर्फ प्रशासन पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है, बल्कि जब तक पानी पूरी तरह नहीं निकाला जाता, तब तक अंडरपास से गुजरने वाले लोगों को समस्या झेलनी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Delhi News: पांडव नगर अंडरपास में जलभराव की स...