मेरठ, मई 23 -- शुक्रवार को पांडवनगर, तारापुरी, मजिदनगर में तकनीकी कारणों से पानी का संकट हो गया। पांडवनगर में तो टंकी का सेंसर खराब हो गया। आरोप है कि जल-कल विभाग की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं जल-कल विभाग के जेई का कहना है कि तकनीकी कारणों से दिक्कत हुई है। पांडवनगर की पानी की पाइपलाइन किला रोड से लिंक है। वहीं पानी की टंकी वर्षो पुरानी हो चुकी है। पार्षद संजय सैनी के अनुसार टंकी का सेंसर कई दिनों से खराब पड़ा है, लेकिन जल-कल विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। इसका नतीजा पांडवनगर और आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पांडवनगर, तारापुरी और मजिदनगर में पानी का संकट उधर, जल-कल विभाग के जेई का कहना है कि तकनीकी कारणों से दिक्कत हो रही है। इसी तरह तारापुरी, मजिदनगर में भी शुक्रवार को पानी की दिक्कत हुई। यह भी...