अल्मोड़ा, मार्च 16 -- रानीखेत। रविवार को मौसम का मिजाज बदला और जिले की सबसे ऊंची पांडवखोली, भटकोट की चोटियां बर्फ से लकदक हो गई। रात्रि 11 बजे बाद तापमान में गिरावट के साथ ही बर्फ की फुहारें गिरनी शुरू हो गई। पांडवखोली पथ भ्रमण संघ के अध्यक्ष हरीश लाल साह ने बताया कि देखते ही देखते लगभग डेढ़ इंच मोटी बर्फ की परत जमा हो गई। बर्फबारी के चलते पूरे इलाके में शीत लहर चल रही है। ठंड के कारण लोगों ने गरम कपड़े फिर निकाल लिए हैं। बता दें कि पांडवखोली की ऊंची चोटियों पर साल का दूसरा हिमपात हुआ है। इससे पहले 23 जनवरी को बर्फबारी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...