चाईबासा, जून 12 -- चाईबासा। पांडरासाली ओपी अंतर्गत गिंडीमुंडी गांव निवासी लोफर सिंह तियु की 18 वर्षीय बेटी आशा तियु ने फांसी लगा ली है। जानकारी के अनुसार मृतिका बुधवार को घर से निकली थी , उसके बाद घर वापस नहीं आई।

घटना का पता लगाना शुक्रवार को सुबह कुछ ग्रामीण पता तोड़ने जंगल की ओर गए थे। कुंभरम जंगल में एक पेड़ में एक युवती को फांसी के फंदे से झुलता देखा गया। जब पास जा कर ग्रामीणों ने देखा तो आशा तियु के रूप में पहचान की। इसके बाद मृतिका के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और शव को फांसी फंदे से उतारा गया। इसके बाद मुंडा के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पुलिस की कार्रवाई पुलिस शुक्रवार को घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। मृतिका के पिता लोफर सिंह ...