चाईबासा, मई 10 -- चाईबासा। पांडरासाली ओपी क्षेत्र के मटकोबेडा गांव निवासी 35 वर्षीय रॉबिन बोदरा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात रॉबिन बोदरा शौच के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पांडरासाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। यह भी पढ़ें- सड़क दुघर्टना में युवक की मौत यह भी पढ़ें- सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.