पांडरपाला गौसिया मस्जिद के पास किया विरोध-प्रदर्शन
धनबाद, जुलाई 11 -- भूली। पांडरपाला गौसिया मस्जिद के मुख्य द्वार के समीप शुक्रवार को नाज़िया इलाही द्वारा नबी की शान में विवादित बयान देने के विरोध में प्रदर्शन किया गया । प्रदर्शन के दौरान लोगों ने नाजिया इलाही के खिलाफ नारे लगाए व विरोध जताकर पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के शान में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। गौसिया मस्जिद के सदर मौलाना गुलाम सरवर ने कहा कि इस मामले में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उचित कानूनी कार्रवाई और ऐसे मामलों पर सख्त कानून बनाए जाने की मांग की जाएगी। प्रदर्शन कर रहे लोगों में मुख्य रूप से मौलाना गुलाम सरवर, मौलाना अख्तरूल कादरी, मोहम्मद आजाद, मोहम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.