चंदौली, मई 9 -- धानापुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद । चंदौली और गाजीपुर को जोड़ने वाला गंगा पर बने नगवा-चोचकपुर पांटून पुल से आवागमन बीते शुक्रवार की देर रात से बंद हो गया है। एक जर्जर पांटून पुल में पानी भरने और उसके गंगा में डूब जाने से पुल को बंद कर दिया गया है। संयोग ठीक रहा कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना की जानकारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को मौके का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है। धानापुर के पास गंगा पर नगवा में पांटून का पुल बना है। जो चंदौली और गाजीपुर को एक दूसरे को सीधे जोड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण में जर्जर पीपा लगाने से हमेशा हादसे का भय बना रहता है। शु्क्रवार की रात एक जर्जर पीपे में पानी भरने से डूब गया। यह तो संयोग ठीक रहा कि उस समय पुल से कोई आवागमन नह...