पीलीभीत, फरवरी 2 -- पूरनपुर। धनाराघाट शारदा नदी पर बने पेंटून पुल से आगे हजारा जाने वाले मार्ग पर रविवार दोपहर दो बजे से दो पहिया वाहनों का आवागमन रविवार से शुरू हो गया। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पेंटून पुल के आगे वाले मार्ग पर पानी भर गया था, जिसके चलते एहतियातन इस रास्ते पर आवागमन बंद कर दिया गया था। पुल पर तैनात मुंशी बबलू मांझी ने बताया कि नाले का पानी बंद कर दिया गया है। इससे रविवार से दो पहिया वाहनों आवागमन शुरु कर दिया गया। चार पहिया वाहनों के फंसने का खतरा बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.