गंगापार, जून 10 -- लोक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियंता एके राय के निर्देश पर सिरसा गंगाघाट स्थित पांटून पुल जल्द ही हटा लिया जाएगा। पुल के ठेकेदार अभी निषाद ने बताया कि पुल पर मौजूद रही चकर्ड प्लेट हटाने का कार्य शुरू हो गया है। गुरुवार से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो जाएगा। इस पुल के टूट जाने के बाद सरकारी स्टीमर से लोग आवागमन करेंगे। सूत्रों की मानें तो पुरूषोत्तम मास होने की वजह से सिरसा कस्बे सहित विभिन्न स्थानों से गंगास्नान को जाने वाले श्रद्धालु सिरसा गंगाघाट पर बहाव व मिट्टी का कटान होने की वजह से पांटून पुल से गंगा उस पार स्नान करते हैं। श्रद्धालुओं की इस समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों की मांग पर पांटून पुल पर पैदल आवागमन कुछ दिनों तक हो सकेगा। पुल के टूट जाने से उन लोगों को ऐसे यात्रियों को समस्या अधिक होगी, जो चार पहिया...