बाराबंकी, मार्च 2 -- रामनगर। सरयू पर पीपा पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। पीपा पुल के निर्माण के लिए 15 पीपे की पहली खेप पहंुच गई है। पीपा पुल के निर्माण में कुल 220 पीपा लगने की संभावना है। होली के बाद निर्माण शुरू होगा। इसके बाद तेजी से पीपे के आने की उम्मीद है। बाराबंकी- बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरयू नदी पर बने संजय सेतु की मरम्मत होनी है। जिसके लिए बगल में डबल लेन का पीपा पुल बनना है, ताकि आवागमन होता रहे। उसी कड़ी में इलाहाबाद से पीपा की पहली खेप कार्य स्थल पर आ चुकी है। होली के बाद और तेजी दिखने का अनुमान है। एनएचएआई द्वारा इस कार्य के लिए 6 करोड़ 28 लाख रूपये का बजट स्वीकृत कर लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। संजय सेतु करीब 45 वर्ष पुराना हो चुका है और उसकी स्थिति काफी जर्जर है। पुल के ऊपरी हिस्से में बड़ा गड्ढा बन जाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.