सिमडेगा, अप्रैल 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वन विभाग कार्यालय में गुरुवार को पांच हाथी प्रभावितो के बीच मुआवजा राशि का वितरण किया गया। मौके पर कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी उपस्थित थे। पांच पीड़ित परिवारो के बीच 8,42,400 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। बताया गया कि हाथी के हमले में मृत दो व्यक्तियों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, की अनुग्रह राशि दी गई। वहीं, तीन अन्य प्रभावित लोगों को मकान क्षति और अनाज भंडार के नुकसान के एवज में कुल 42,400 रुपये का मुआवजा दिया गया। विधायक के हाथों सभी लाभुकों को चेक सौंपा गया। मौके पर विधायक ने कहा कि हाथियों से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुआवजा स्थायी समाधान नहीं है। वे इस समस्या को लेकर विधानसभा सत्र के दौरान भी आवाज उठा चुके हैं और स्थायी समाधान के लिए लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.