लखनऊ, मई 9 -- उत्तर प्रदेश में नवजात शिशुओं की जान बचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। राष्ट्रीय पुनर्जीवन दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में एक साथ बेसिक नवजात पुनर्जीवन का राज्यव्यापी प्रशिक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब पांच हजार डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मियों को एक ही दिन में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश नेशनल नियोनेटोलॉजी फोरम की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूनिसेफ, टेक्निकल सपोर्ट यूनिट और अन्य सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के 180 से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों पर एक साथ सत्र चलेंगे। फोरम के मानद सचिव डॉ. आकाश पंडिता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नवजात मृत्यु दर को कम करना और स्वास्थ्यकर्मियों को आपात स्थिति में तुरंत और प्रभावी प्रतिक्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.