नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली सरकार नई इन्क्यूबेशन नीति पर काम कर रही है। इसके तहत अगले पांच वर्षों में लगभग 325 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2035 तक करीब 5,000 स्टार्टअप्स को सहयोग देने का है। इसके अतिरिक्त दिल्ली सरकार राज्य में उद्यमिता और नवाचार को भी बढ़ावा देगी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित सीआईआई दिल्ली राज्य वार्षिक सत्र 2025-26 एवं बिजनेस कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए कहा कि यह कदम विकसित भारत के लक्ष्य को देखते हुए उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली के व्यापार जगत ने व्यापार वृद्धि, रोजगार सृजन और शहर की अर्थव्यवस्था में उद्योगों के योगदान से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं। इनमें...