पांच हजार से ज्यादा वित्तविहीन स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
गोंडा, जुलाई 23 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार के इस फैसले से जिले के पांच हजार से ज्यादा वित्तविहीन शिक्षक और उनके पात्र आश्रित लाभान्वित होंगे। शासन के विशेष सचिव उमेश चन्द्र की ओर से जारी आदेश के बाद अब पात्र शिक्षकों को ऑनलाइन पंजीकरण एवं सत्यापन के उपरांत कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। जिले में 438 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। यह व्यवस्था वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों पर लागू होगी। इससे अब इलाज के दौरान आर्थिक तंगी का सामना कर रहे शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- अब यूपी के इन लोगों को सीएम योगी देने जा रहे कैश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.