नोएडा, अप्रैल 21 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले में निरक्षरता खत्म करने के लिए उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के पांच हजार लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। अभियान में शिक्षामित्र, छात्र और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं मिलकर घर-घर तक शिक्षा की अलख जगाएंगी। कार्यक्रम के तहत 75 प्रतिशत महिलाएं और 25 प्रतिशत पुरुषों को शामिल किया जाएगा। असाक्षरों की एनआईएलपी (न्यू इंडिया लिट्रेसी प्रोग्राम) ऐप से पहचान कर सितंबर तक सर्वेक्षण पूरा करना अनिवार्य किया गया है। शिक्षामित्रों को सर्वेयर बनाया जाएगा, जबकि कक्षा पांच से ऊपर के छात्र, एनएसएस, एनसीसी, बीएड, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आंगनबाड़ी और सेवानिवृत्त कर्मचारी स्वयंसेवक के रूप में जुड़ेंगे, जिन्हें कोई मानदेय नहीं मिलेगा। चिह्नित लोगों के लिए पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.