पांच हजार रुपए रिश्वत लेते रिसिया थाने के दरोगा धरे गए
बहराइच, जून 9 -- बहराइच, संवाददाता। देवीपाटन मंडल की एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह की टीम ने मंगलवार दोपहर में रिसिया थाने के परिसर में स्थित सरकारी आवास मे उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र चौहान को पांच हजार की रकम रिश्वत लेते धर दबोचा है। कार्रवाई से दरोगा असहज हो गए। टीम ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी में बैठा और देहात कोतवाली लग गई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। रिसिया थाने में गोरखपुर जिले के सहजनवां थाने के टेकुआ पाटी गांव निवासी सुभाष चंद्र चौहान उपनिरीक्षक पद पर तैनात थे। पहले वह इसी थाने में हेड मुहर्रिर थे। रिसिया थाने के रमवापुर गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र विशाल से पुरानी रंजिश को लेकर चार जून की रात मामूली कहासुनी हुई थी। आरोप है कि दरोगा सुभाष चंद्र चौहान ने शह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.