पांच हजार मीटर वॉक रेस में कोमल मौर्या ने जीता कांस्य
कौशाम्बी, अगस्त 24 -- कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी स्थित महर्षि कॉलेज ऑफ एजुकेशन की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कोमल मौर्या ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया है। प्रयागराज स्थित मदन मोहन स्टेडियम में रविवार को आयोजित यूपी जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पांच हजार मीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में कोमल मौर्या ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने अपने धैर्य, अनुशासन और मेहनत के बल पर यह सफलता अर्जित की। छात्रा की उपलब्धि पर महर्षि कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. केके तिवारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोमल की सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.