पांच हजार बाढ़ पीड़ितों को बांटा गया लंच पैकेट
बाराबंकी, अगस्त 21 -- रामसनेहीघाट। सरयु के बढ़ते जलस्तर ने तराई क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई गांवों में घरों तक पानी पहुंचने से लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशान हैं। सबसे ज्यादा चिंता भोजन, पीने के पानी और मवेशियों के चारे को लेकर है। पानी से घिरे परिवारों तक जरूरी सामान पहुंचाना भी चुनौती बना हुआ है। तहसील क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गुनौली, जलालपुर तराई, कोयलावर, टिकरी और ढेमा समेत कई गांवों में पानी भरने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित है। आने-जाने के रास्ते भी पानी में डूबने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों के सामने अपने परिवार के साथ पशुओं को सुरक्षित रखने की भी चिंता बनी हुई है。 यह भी पढ़ें- शारदा खतरे के निशान से ऊपर, धौरहरा- निघासन में टीमें सतर्कप्रशासन की राहत कार्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.