जौनपुर, मार्च 6 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। युवा समाजसेवी सतीश जयकृष्ण तिवारी की तरफ से सात मार्च को सुबह 10 बजे से कंपोजिट विद्यालय शाहपुरशानी के प्रांगण में पहली कक्षा से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले दर्जनों विद्यालयों के करीब पांच हजार बच्चों को पाठ्य सामग्री दी जाएगी। निःशुल्क शिक्षण व खेलकूद सामग्री का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अभिनेता मनोज तिवारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रमेश चंद्र मिश्र, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.