पांच हजार घूस लेते उद्योग विभाग का कर्मचारी गिरफ्तार
वाराणसी, जून 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को लहरतारा स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के सहायक प्रबंधक श्रीपाल को पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि लोन की सब्सिडी के लिए एनओसी देने को रिश्वत मांगी थी। शिवपुर के कुंदन नगर (कादीपुर) निवासी अमितेश चौरसिया सिल्क उत्पाद संबंधित कारोबार करते हैं। उन्होंने महावीर मंदिर (अर्दली बाजार) स्थित उप्र ग्रामीण बैंक से 11 लाख रुपये का लोन लिया है। इसमें सब्सिडी के लिए उन्होंने जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र में आवेदन किया है। सब्सिडी के लिए एनओजी की जरूरत होती है। इसके लिए वह दफ्तर का चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि सहायक प्रबंधक श्रीपाल ने पांच हजार रुपये लेकर एनओसी देने की बात कही। बिना रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.