वाराणसी, जून 18 -- वाराणसी। पहड़िया मंडी में बुधवार देर रात पांच साल रुपये के विवाद में युवकों के दो गुट भिड़ गए। मारपीट के दौरान एक युवक ने दो राउंड हवाई फायरिंग की। दूसरे पक्ष के युवकों ने डंडे से मारकर असलहा गिरा दिया और युवक को दबोच लिया। पकड़ा गया युवक अंगद यादव गाजीपुर का निवासी है। लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वाराणसी में पहड़िया के श्रीनगर कॉलोनी में रहता है। वह गाजीपुर का हिस्ट्रीशीटर है।लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अंगद समेत अन्य युवक दोस्त हैं। सभी पहले ऑनलाइन फुड डिलीवरी कंपनी में काम करते थे। काम छोड़ने के बाद अंगद कुछ दिन मुंबई में रहा। इस समय वाराणसी में दोस्तों के यहां रहता था। पांच हजार रुपये के लेनदेन से विवाद शुरू हुआ। इस दौरान आरोपी ने फायरिंग की।

हिंदी हिन्दुस्...