पांच हजार के इनामी आरोपी को सिडकुल पुलिस ने दबोचा
हरिद्वार, अप्रैल 19 -- सिडकुल थाना पुलिस ने Rs.पांच हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहसिन निवासी छिबरामऊ यूपी, हाल निवासी रावली महदूद लंबे समय से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ थाना सिडकुल में मामला दर्ज है। आरोपी पांच मार्च से गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी क्रम में मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे चीतल डेरी के सामने स्थित मैदान, सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.