फतेहपुर, अप्रैल 11 -- जाफरगंज। एक ओर सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं कस्बे में पिछले एक दशक से करीब पांच हजार की आबादी दूषित, बदबूदार और कीड़े युक्त पानी पीने को अभिशप्त है। चालीस वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी की पाइपलाइन तालाब के पास क्षतिग्रस्त होने के कारण नलों से गंदगी निकल रही है, जिससे क्षेत्र में गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। हाल यह है कि नई जल जीवन मिशन योजना के तहत बनी टंकी से भी अब तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है, जिसके चलते लोग भीषण गर्मी में हैंडपंपों और सबमर्सिबल पर घंटों लाइन लगाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि साफ पानी पाने की जद्दोजहद में रोजाना घंटों पानी बहाकर बर्बाद करना पड़ता है। समस्या की शिकायत क्षेत्र के विधायक से लेकर जल निगम के अधिकारियों और प्रधान तक से कई बार की जा चुकी है, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.