बांदा, जून 5 -- पहाड़ी। कस्बे में जल संस्थान के जरिए जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। भूगर्भ जलस्तर नीचे खिसकने से एक नलकूप जवाब दे गया है। सिर्फ कुचारम के पास लगे नलकूप से मुख्य मार्गों के किनारे रहने वालों के घरों में पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंच रहा है। जबकि बस्ती के अंदर रहने वाली करीब पांच हजार की आबादी पिछले महीने से पेयजल समस्या से जूझ रही है। जिनको दूर-दूर लगे हैंडपंपों से पानी लाना पड़ता है। दो दिन पहले आक्रोशित लोगों ने ब्लाक कार्यालय गेट पर तालाबंदी की थी। इसके बाद ग्राम पंचायत के माध्यम से तीन टैंकर लगाए गए है। जिनसे कुछ बस्तियों में रहने वाले लोगों को पानी मिल रहा है। बीडीओ संजय पांडेय का कहना है कि प्रभावित बस्तियों में टैंकर लगाए गए है। जलजीवन मिशन से जल संस्थान की पाइप लाइन को जोड़कर जलापूर्ति का इंतजाम किया जा रहा है।

हिंदी हिन...