बलिया, मई 28 -- बलिया, संवाददाता। जिले में एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीदारी शुरू है। अबतक 54 दिनों में 89 केंद्रों पर 4953 किसानों से 26 हजार 889 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं की खरीद हुई है, जो लक्ष्य 31 हजार एमटी का 86.03 फीसदी है। विपणन विभाग 15 जून तक गेहूं की खरीद करेगा।

नगरा हिसं की जानकारी नगरा हिसं के अनुसार क्षेत्र के निछुवाडीह स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर सोमवार तक 152 किसानों 5200 कुंतल गेहूं की खरीद हुई। केंद्र प्रभारी विपणन निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि गेहूं की खरीद अब अंतिम चरण में चल रहा है इस कारण क्रय केंद्र पर किसानों काफी कम संख्या में पहुंच रहे हैं। गोदाम में रखे गेहूं को ट्रक से भेजवाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अभी कुछ किसान क्रय केंद्र पर अपना गेहूं लेकर आयेंगे।

बेल्थरारोड की स्थिति बेल्थरारोड हिसं नगर के...