पांच हजार का लक्ष्य, तीन हजार कुंतल हो पाई गेहूं खरीद
बागपत, जून 18 -- बागपत। शासन के निर्देश पर गत एक अप्रैल से जनपद में गेहूं खरीद शुरू हुई थी। जिसके लिए शासन ने पांच हजार कुंतल गेहूं खरीद का लक्ष्य बागपत जनपद को आवंटित किया था। गत दिवस गेहूं खरीद की समय सीमा खत्म हो गई, लेकिन लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाई। अधिकारियों के अनुसार जनपद के 13 केंद्रों पर तीन हजार कुंतल गेहूं की खरीद ही हो पाई है। बागपत कृषि बाहुल्य जनपद है। यहां गन्ने के साथ बड़े क्षेत्रफल पर गेहूं की फसल भी उगाई जाती है। इस बार भी 65 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल पर गेहूं की फसल उगाई गई थी। यह भी पढ़ें- गेहूं खरीद : लक्ष्य से मात्र चार फ़ीसदी पीछे रह गया विभाग खेतों पर फसल पकने से पहले ही शासन ने बागपत जनपद में गेहूं खरीद के लिए 13 क्रय केंद्र आवंटित कर दिए थे। जिन पर एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए गए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.