गुड़गांव, अगस्त 16 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम पुलिस ने पांच हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव खरखड़ी निवासी 42 वर्षीय इकबाल उर्फ बल्लू के रूप में हुई है। आरोपी को सुभाा चौक से पकड़ा है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पर हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, छीना झपटी, शस्त्र अधिनियम के 27 मामले हरियाणा और राजस्थान में दर्ज हैं। राजस्थान पुलिस ने इस आरोपी पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस के मुताबिक गत 30 जुलाई को पुलिस ने गांव खरखड़ी निवासी 23 वर्षीय मनीष को पकड़ा था। इसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ था। पूछताछ में मनीष ने बताया था कि उसने यह कट्टा नूंह से सात हजार रुपये में खरीदा है। इसके बाद से पुलिस इकबाल की तलाश कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...