मोतिहारी, मार्च 6 -- अरेराज। गोविन्दगंज पुलिस ने मंगलवार की सुबह लूट गिरोह के मुख्य सरगना को थाना क्षेत्र के रढिया गांव से दबोच लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम रखा था। गिरफ्तार लुटेरा गोविन्दगंज थाना क्षेत्र रढिया गांव के नारद पाण्डेय का पुत्र अमरेश पाण्डेय है। मामले को लेकर डीएसपी रवि कुमार व गोविन्दगंज थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अमरेश पाण्डेय ने जौनपुर यूपी के व्यापारी मोहनजी गुप्ता को सोना बेचने के लिए 20 नवम्बर 2025 को अपने घर बुलाया और उनसे 19 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल व एक सोने का चैन अन्य अपराधियों के साथ मिलकर छीन लिया था। लूट होने की सूचना पर लूटकांड में शामिल हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कनछेदवा गांव के सुरेन्द्र दास को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सुरेन्द्र की निशानदेही पर...