पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, आठ माह से था फरार
रुद्रपुर, सितम्बर 16 -- दिनेशपुर, संवाददाता। माइनिंग सुपरवाइजर पर तलवार से हमला करने के पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को पंतनगर क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने दिनेशपुर थाने में हत्या के प्रयास के मामले का खुलासा किया। सीओ ने बताया कि दिनेशपुर थाना पुलिस और एसओजी रुद्रपुर की संयुक्त टीम ने मंगलवार को जयनगर रोड पर घेराबंदी कर आरोपी जतिन उर्फ जितेंद्र निवासी मालाफार्म, बेरियादौलत, थाना केलाखेड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपने साथियों रामपाल, देवेंद्र लाड़ी और गुरजिंदर के साथ मिलकर कालीनगर-जयनगर क्षेत्र में माइनिंग टीम के सुपरवाइजर हर्षवर्धन पर तलवार से जानलेवा हमला किया था। वारदात के बाद से ही आरोपी लगातार ठिकाने बदल-बदलकर फरार चल रहा था। न्यायालय से उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद एसएसपी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.