पांच हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, जुलाई 24 -- पथरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले के सभी नामजद आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस के अनुसार आठ जुलाई को एक महिला ने थाना पथरी में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने तमंचे और चाकू के बल पर उसके साथ मारपीट की, दुष्कर्म किया, कान के कुंडल लूट लिए तथा जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर थाना पथरी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 15 जुलाई को वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि एक आरोपी लगातार फरार चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.