रुडकी, मार्च 15 -- पुलिस ने मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे एक पांच हजार रुपये के इनामी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर वांछित वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर लंबे समय से मुकदमे में न्यायालय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी वारंटी दानिश निवासी थीथकी गोपाली देवबंद रोड जिला सहारनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया गया है।जिसे न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...