हापुड़, मई 14 -- जनपद हापुड़ आलू उत्पादन के क्षेत्र में लगातार अग्रणी बना हुआ है। इस वर्ष किसानों ने करीब 4600 हेक्टेयर क्षेत्रफल में आलू की खेती की, जिसमें फसल का उत्पादन काफी अच्छा रहा। अच्छी पैदावार के चलते जिले के शीतगृहों में बड़े स्तर पर आलू का भंडारण कराया गया है।जनपद में आलू भंडारण के लिए 20 निजी शीतगृह संचालित हैं। इन शीतगृहों की कुल भंडारण क्षमता 2,07,494.16 मीट्रिक टन है। इसके मुकाबले इस वर्ष अब तक 2,02,141.30 मीट्रिक टन आलू का भंडारण किया जा चुका है, जो कुल क्षमता का 97.90 प्रतिशत है।उद्यान विभाग के अनुसार कुछ किसानों का आलू अभी पूरी तरह शीतगृहों में नहीं पहुंच पाया है। ऐसे किसान संबंधित शीतगृह संचालकों से संपर्क कर अपने बचे हुए आलू का भंडारण करा सकते हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने किसानों से समय रहते भंडारण कराने की अपील की है, ...