पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी
कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर। आज से 5 जुलाई तक आयोजित होने वाली यूपीटीईटी के मद्देनजर रेलवे ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए पांच स्पेशल ट्रेनों की तैयारी की गई है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर संचालित किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, फर्रुखाबाद, औरैया, हमीरपुर, उन्नाव, कन्नौज, प्रयागराज और लखनऊ रूट पर परीक्षार्थियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है ताकि नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव न पड़े। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में करीब 14-14 हजार परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए कानपुर सेंट्रल समेत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यह भी पढ़ें- यूपीटीईटी-2026 परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.