शामली, अप्रैल 22 -- शामली। इस साल की भीषण गर्मी ने शहर और ग्रामीण इलाकों में पानी की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है। सरकार द्वारा लगाए गए हैंडपंपों की हालत बदतर हो चुकी है, कहीं पर तो हैंडपंप बंद पड़े हैं, और कहीं पर दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। यह स्थिति आम जनता के लिए मुसीबत बन गई है, क्योंकि गर्मी के इस मौसम में प्यास बुझाने के लिए जल का सही और स्वच्छ स्रोत उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। शामली विकास खंड के विभिन्न हैंडपंपों और ट्यूबवेलों का निरीक्षण करने पर यह बात सामने आई कि अधिकतर हैंडपंपों का पानी या तो सूख चुका है, या फिर उनमें दूषित पानी आ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरे से कम नहीं है। यह भी पढ़ें- पेयजल आपूर्ति को सुचारु करने को उठाने होंगे कदम इस समस्या का मुख्य कारण पानी की भारी कमी और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही बताया जा रहा ...