प्रयागराज, जुलाई 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेल यात्रियों को अब स्टेशनों के बाहर भी 24 घंटे खाना-नाश्ता मिलेगा। रेल प्रशासन ने स्टेशन परिसर के खाली सर्कुलेटिंग एरिया में फूड वैन लगाने की पहल शुरू की है।इसकी शुरुआत प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड, एफओबी दो के रैंप के पास से हो चुकी है। इसके बाद कानपुर, कानपुर अनवरगंज, सूबेदारगंज, फतेहपुर और मानिकपुर में भी सुविधा मिलेगी। वैन के अंदर ही किचन बना है। यहां चाय, कॉफी, उत्तर भारतीय नाश्ता और क्षेत्रीय व्यंजन निर्धारित दर पर मिलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...