चम्पावत, मार्च 23 -- चम्पावत। जिले के पांच स्कूलों में बालिकाओं के लिए आधुनिक शौचालय बनाए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि हाईस्कूल कन्यूड़ा, नीड़ व सौराई, प्राथमिक विद्यालय भयूना और मंच में आधुनिक शौचालय ब्लॉक्स का निर्माण किया गया है। बताया कि नेस्ले इंडिया ने सीएसआर मद से 12.50 लाख रुपये की लागत से इन शौचालयों का निर्माण किया है। उन्होंने बताया कि इससे स्कूल में अध्ययनरत छात्राओं को सुविधा मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...