सीवान, सितम्बर 30 -- बड़हरिया। प्रखंड के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को उसके नजदीक के विद्यालयों में टैग किया गया है। जिसको लेकर बीईओ राजीव कुमार पांडे ने पत्र के माध्यम से विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि पांच आंगनबाड़ी केंद्रों को अपने विद्यालय में टैग करते हुए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन हेतु वर्ग कक्ष उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिसमें प्रखंड के मध्य विद्यालय हरिहरपुर लालगढ़, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर, मध्य विद्यालय महमूदपुर, प्राथमिक विद्यालय जियादी टोला और नया प्राथमिक विद्यालय नवकी गंज शामिल है। बतादे की भवनहीन आंगनबाड़ी केंद्र को नजदीक के विद्यालय में टैग करने से आंगनबाड़ी के बच्चे को सहूलियत मिलेगी। बीईओ राजीव कुमार पांडे ने बताया कि इसकी प्रतिलिपि जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापन...