कुशीनगर, सितम्बर 2 -- कप्तानगंज (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के रसुआ में जलप्रलय के बीच से सुरक्षित लौटकर घर पहुंचे सुधियानी के तीन युवकों ने भयावह मंजर बयां किया। उस समय रसुआ हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट में कामगार दो जगह काम कर रहे थे। टनल में अधिक लोग थे मगर उन्हें समय से खतरे का आभास हो गया और 500 से अधिक कामगार जान बचाकर भागे। ऊंची पहाड़ी तक मौत ने उनका पीछा किया, मगर शुक्र है कि बच गए। वहां से तीन किलोमीटर दूर वर्कशॉप में काम करने वालों का सात दिन से इंतजार हो रहा है। कंपनी उनकी भी तलाश करा रही है और सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर पल-पल की सूचनाएं शेयर कर रही है। यह भी पढ़ें- रसुआ के पॉवर प्लांट से पहाड़ी पर भाग कर बचायी थी जान, 24 घंटे रहे भूखे प्यासेहादसे का विवरण सुधियानी गांव के छह कामगार घर से करीब छह महीना पूर्व नेपाल के ...