नई दिल्ली, मई 3 -- विवेक शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली से करीब 90 किलोमीटर दूर पानीपत शहर में जब आप घूमते हैं, तो कहीं कोई एहसास नहीं होता कि आज से ठीक 500 साल पहले अप्रैल 1526 में इसी धरती पर भारत के इतिहास ने एक नई करवट ली थी। बाबर और इब्राहिम लोधी के बीच हुई पानीपत की यह वही पहली लड़ाई थी, जिसने दिल्ली में लोधी वंश के शासन को समाप्त कर भारत में मुगल साम्राज्य की नींव रखी। उस युद्ध के निशान आज कहां हैं? कोई निशानी? या वे निशान सिर्फ यादों और किताबों में रह गए हैं? पानीपत में इब्राहिम लोधी का मकबरा है। सूफी संत बाबा बू अली शाह कलंदर की मजार के पास यह स्थित है। कई लोगों को गलतफहमी है कि इब्राहिम लोधी दिल्ली के लोधी गार्डन में दफ्न हैं, लेकिन यह सच नहीं है। मकबरे पर लगा शिलालेख साफ पढ़ा जा सकता है- 'यहां लोधी सुल्तान इब्राहिम शहीद हुए।' पास...