संवाददाता, मार्च 22 -- यूपी के बरेली में शीशगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी पर गोली चला दी। पांच सौ रुपये के हिसाब-किताब को लेकर कहासुनी होने पर पति ने पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली महिला के कंधे पर लगी, जिसके बाद पति वहां से फरार हो गया। समय पर महिला के भाई ने वहां पहुंच बहन को अस्पताल भेजा। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार गांव कल्यानपुर में शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे निशा अपनी ससुराल में ईद की तैयारियां कर रही थी। इसी दौरान उसका शौहर राशिद घर पहुंचा और तमंचा से फायर कर दिया। दोनों के बीच 500 रुपये के हिसाब को लेकर विवाद था। गोली निशा के बाएं कंधे में लगी और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ी। निशा के शोर मचाने पर पड़ोस मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.