मुरादाबाद, मार्च 7 -- मझोला थाना क्षेत्र में किशोर को रोककर दबंगों ने पांच सौ रुपये की मांग की। मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत 9 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के जयंतीपुर चौकी क्षेत्र के मिया कालोनी निवासी 17 वर्षीय साहिल पुत्र दिलदार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पांच मार्च को रात करीब दस बजे वह अपने घर से खाना लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में फैसल, सुहेल और अर्श अपने छह अन्य साथियों के साथ मिले और रोक लिए। पीड़ित साहिल के अनुसार आरोपियों ने कहा कि 500 रुपये दो तभी यहां से जाने देंगे। मना करने पर सभी ने लाठी-डंडा और सरिया से साहिल के ऊपर हमला कर दिया। चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए...