कानपुर, मार्च 24 -- सिकंदरा, संवाददाता। शादी समारोह में शामिल होने सिकंदरा के एक गेस्ट हाउस मे आए अमराहट थाना क्षेत्र के एक किशोर पर वहीं के रहने वाले दूसरे किशोर ने चाकू से हमला कर दिया। 500 रुपये लेनदेन के विवाद में हुई इस घटना में वह गंभीररूप से घायल किशोर को सीएचसी सिकंदरा में मृत घोषित कर दिया गया। इससे कोहराम मच गया। अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी राघवेंद्र की पुत्री खुशबू की सिकंदरा कस्बे के एक गेस्ट हाउस में सोमवार को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उसी गांव का रहने वाला पंद्रह साल का सत्यम पुत्र छविराम निषाद आया था। यहां गाँव के ही उसके दोस्त गौरव पुत्र अरविन्द से जन्म दिन पर दिए गए पांच सौ रुपए मांगने पर विवाद हो गया। इससे गुस्साए गौरव ने सत्यम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.