हापुड़, फरवरी 11 -- धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा में पांच सौ रुपये मांगने की शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। दबंगों ने लाठी डंडों से व्यक्ति पर हमला कर दिया। पत्नी की तहरीर पर पिता पुत्र समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में गांव पिपलैड़ा निवासी परवीन पत्नी नदीम ने बताया कि 7 फरवरी की दोपहर पड़ोस में रहने वाला जीशान पुत्री ईशा से पांच सौ रुपये मांग रहा था। इस दौरान पति नदीम ने बात सुन ली और जीशान की शिकायत करने उसके घर पहुंचे। घर पर मौजूद सद्दाम, जावेद, वाहिद और जीशान ने पति नदीम से गाली गलौज की और लाठी डंडों से हमला कर दिया। उसने बताया कि मारपीट के दौरान पति नदीम घायल हो गया। गांव के लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिसके बाद पति को ...