भदोही, मार्च 21 -- ज्ञानपुर। क्षेत्र के जोरई स्थित खावांवीर के पास शुक्रवार की रात चोर करीब पांच सौ मीटर बिजली का तार काट ले गए। सुबह जानकारी होते ही पहुंचे बिजली विभाग के लोगों ने ग्रामीणों से पूछताछ की। विद्युत विभाग द्वारा अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। अधिशासी अभियंता ज्ञानपुर राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा करीब पांच सौ मीटर बिजली का तार काटा गया है। मामला संज्ञान में आते ही विभागीय लोग स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ किए हैं। अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। उधर, बिजली का तार चोरी होने को लेकर ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...