पांच सौ बदमाशों के यहां एक साथ दबिश
आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। जनपद की पुलिस ने चार दिवसीय अभियान चलाकर जिले के कुख्यात 500 बदमाशों के घर दबिश दी। अपराधियों की गतिविधियों की जानकारी ली। इसके लिए जनपद की 50 पुलिस टीमें लगी हुई थीं। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में सोमवार से गुरुवार तक चार दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस टीमों ने लुटेरे, डकैत, तस्कर, नकल माफिया सहित अन्य आरोपियों के घर पहुंचकर भौतिक सत्यापन किया। चार दिन में पुलिस की टीमें 500 बदमाशों के घर पहुंचीं। अभियान के लिए प्रतिदिन 50 पुलिस टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम में एक उपनिरीक्षक और चार आरक्षी नियुक्त किए गए थे। यह भी पढ़ें- अपराधियों के खिलाफ नि:संकोच करें गैंगस्टर की कार्रवाई : एसपी सभी टीमों को विस्तृत ब्रीफिंग के बाद एक साथ कोतवाली से रवाना किया गया था। सत्यापन के दौरान अपराधियों की वर्तमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.