पांच सौ जल-गृहकर बकाएदारों को शीघ्र जारी होगी आरसी
भदोही, जून 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर ने जलकर और गृहकर की बकाया वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। लंबे समय से कर जमा नहीं करने वाले करीब 500 बकाएदारों को जल्द ही आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी की जाएगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। वसूली अभियान के तहत नगर पंचायत कर्मी लगातार घर-घर जाकर बकाएदारों को नोटिस दे रहे हैं और कर जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) धर्मराज ने बताया कि नगर क्षेत्र में करीब 800 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक जलकर और गृहकर का भुगतान नहीं किया है। इनमें से लगभग 500 लोगों के खिलाफ जल्द ही आरसी जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में जारी नोटिस और सख्ती के बाद कुछ लोगों ने बकाया कर जमा कर दिया था, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.