मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर। शहर के अघोरिया बाजार इलाके से पांच सौ ग्राम अवैध चांदी के साथ एक संदिग्ध तस्कर को पकड़ा गया है। पुलिस के अनुसार वह टोटो से रामदयालु नगर की ओर से आ रहा था। इसी दौरान वाहन गश्ती में तैनात पुलिस टीम को उस पर शक हुआ और उसे रोककर जांच की गई। पुलिस को देखते ही युवक घबरा गया और खुद को छुड़ाकर भागने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वह एक व्यक्ति से उलझ गया। हाथापाई के बीच वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। पुलिस नाम-पते का सत्यापन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.