भदोही, फरवरी 7 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। तहसील ज्ञानपुर क्षेत्र में चलाए गए विशेष राजस्व सुधार अभियान के तहत तीन दिन में 100 से अधिक गांवों की खतौनी में दर्ज 500 से अधिक नाम एवं अंश संबंधित त्रुटियों का संशोधन किया जा चुका है। इस प्रभावी कार्रवाई से सैकड़ों भूमिधरों एवं किसानों को बड़ी राहत मिली है। अभियान के माध्यम से वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान किया गय। तहसीलदार ज्ञानपुर अजय सिंह ने बताया कि यह कार्य, जो काम सामान्यत: कई पटलों से गुजरकर पूर्ण होता है। उसे विशेष अभियान चलाकर एक ही दिन में संपन्न कराया जा रहा है। इससे दूर-दराज से आने वाले बुजुर्गों, माताओं एवं किसानों को काफी राहत मिली है। यदि किसी भी भूमिधारी के खतौनी में नाम या अंश में कोई त्रुटि परिलक्षित हो रही हो, तो संबंधित व्यक्ति उसी दिन अपने नाम से संबंधित संशोधन एवं त्रुटि का...