मुजफ्फरपुर, मई 8 -- हथौड़ी। बेरई निवासी विकास कुमार को पुलिस ने पांच सौ के चार जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गुरुवार को हथौड़ी बाजार में विकास कुमार सब्जी खरीद रहा था। सब्जी लेने के बाद पांच सौ जाली नोट का खुल्ला कराया। इसके बाद फिर सब्जी खरीदी। दोबारा उसने सब्जी वाले को पांच सौ का नोट दिया। दुकानदार को शक होने पर उसे दबोच लिया। सूचना पर थानेदार सतनारायण शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने पूर्व में भी करीब 25 से 30 हजार जाली नोट खपाने की बात स्वीकार की है। थानेदार ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...